देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19827 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 592 नए मरीज मिले जबकि सोमवार को12 मरीजों की जान गयी, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 269 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर में छह, चम्पावत में 13, देहरादून में 149, हरिद्वार में 138, नैनीताल में 99, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में छह, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 52, यूएस नगर में 58, उत्तरकाशी में 41 मरीजों में कोरोना संक्रमित मिले। सोमवार को देहरादून जिले में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात, एम्स ऋषिकेश में भर्ती चार जबकि दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत भी हुई है।

सोमवार को कुल 604 मरीजों को ठीक भी हुए।  अभी तक कुल 13608 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं,  5887 मरीजों का इलाज चल रहा है।  8447 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 10 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई है। 17 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में मरीजों के दोगुना होने की दर 21 दिन, संक्रमण दर 5.40 जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 68 प्रतिशत रह गई है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *