देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 3 लोगों की मौत हुई है, जिसमें देहरादून में दो एवं हरिद्वार में एक मौत हुई।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में प्रदेश के 13 जिलों में देहरादून जिले में 268 संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 347098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार में 119, नैनीताल में 85, पौड़ी में 72, ऊधमसिंह नगर में 35, बागेश्वर में एक, अल्मोड़ा में 18, चमोली में पांच, टिहरी में चार, चंपावत में आठ, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी जिले में 11 जिले में एक संक्रमित मिले हैं। जबकि 128 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत घट कर 95.58 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.74 प्रतिशत पहुंच गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *