देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं । गुरुवार को प्रदेश में 298 कोरोना मरीज मिले। आज 194 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 8552 हो गई है। प्रदेश में अब कुल 2989 एक्टिव केस हैं। वहीं 5427 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 98 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में आज 3944 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3932 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 9091 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक मामले देहरादून में सामने आए हैं। आज देहरादून में 68, हरिद्वार जिले में 38, नैनीताल में 33, पौड़ी में 02, पिथौरागढ़ में 02, टिहरी में 30, ऊधमसिंहनगर में 56, अल्मोड़ा में 05, बागेश्वर में 21, चमोली में 09 व उत्तरकाशी में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। Post navigation उत्तराखंड में 246 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संख्या 8254 हुई मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय भवन का लोकार्पण
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक मामले देहरादून में सामने आए हैं। आज देहरादून में 68, हरिद्वार जिले में 38, नैनीताल में 33, पौड़ी में 02, पिथौरागढ़ में 02, टिहरी में 30, ऊधमसिंहनगर में 56, अल्मोड़ा में 05, बागेश्वर में 21, चमोली में 09 व उत्तरकाशी में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।