देहरादून।  उत्तराखंड में कोरोना का स्वरूप विकराल होता जा रहा है। हर दिन  कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 2402 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 13000 से भी ज्यादा हो गई है। वही पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 17 मरीजों की मौत हुई, जबकि 1080 मरीजों को ठीक हुए। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 18 हजार 646 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 100857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के के अनुसार आज 30542 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक 1051 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 539, नैनीताल में 296, ऊधमसिंह नगर में 220, पौड़ी में 76, टिहरी में 39, रुद्रप्रयाग में 17,  पिथौरागढ़ में 2, उत्तरकाशी में 14, अल्मोड़ा में 48, चमोली में 29 , बागेश्वर में 19 और चंपावत में 52 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 74 पहुंच गई है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *