देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को रिकॉर्ड 2220 कोरोना के मामले सामने आए, वहीं पिछले 24 घंटे में नौ लोग की मौत हुई। देहरादून में 914 कोरोना के मरीज मिले। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार पार हो गई है।  397 मरीजों को ठीक भी हुए। अब तक कुल 116244 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 99777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 36391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक 914 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 613, नैनीताल में 156, ऊधमसिंह नगर में 131 , पौड़ी में 105, टिहरी में 79, रुद्रप्रयाग में 49,  पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 , अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत में 26 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *