देहरादून। मंगलवार शाम को उत्तराखंड के साथ ही पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में भी कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भूकंप का असर दिखा। चंपावत, पंतनगर, गरुड़, रानीखेत और कौसानी में करीब 5.3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह के अनुसार भूकंप करीब सात बजे आया। मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल के आसपास था। भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल के पास था। वहीं जमीन में इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। अलबत्ता किसी तरह के जन-धन क्षति की सूचना नहीं है। लेकिन भूकंप आते ही डर से लोग घरों से बाहर भाग निकले। चंपावत में भूकंप की भनक लगने के तुरंत बाद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों को चैकन्ना रहने के निर्देंश दिए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि चंपावत के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित तमाम क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। घर के भीतर मौजूद लोगों को इसकी आहट हुई और वे आनन-फानन में बाहर निकले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *