देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को 658 नये कोरोना के मरीज मिले। कोरोना के कारण आज 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 427 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई। आज मिले संक्रमितों के बाद 26094  मरीज हो गये है। अब तक 17473 लोग स्वास्थ्य हुए तथा 360 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय केस 8184 है।

प्रदेश में आज 7625 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 8655 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। वहीं 13797 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
आज सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज देहरादून में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 248 कोरोना के मरीज आज देहरादून जनपद से प्राप्त हुए हैं, वहींं, अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 14, चमोली में 06, चम्पावत में 23, हरिद्वार में 82, नैनीताल में 112, पौड़ी गढ़वाल में 09, पिथौरागढ में 16, रूद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 33, ऊधमसिंहनगर में 56, उत्तरकाशी में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *