देहरादून।  उत्तराखंड में मार्च के महीने में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना के गाइडलाइन का पालन न होने के कारण कोरोना का संक्रमण और तेजी से बढ़ने लग गया है। हरिद्वार में हो रहा कुंभ भी कोरोना के ग्राफ को बढ़ा रहा है।  लगभग ढाई महीने बाद आज सबसे अधिक 257 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं, जो कि प्रदेश के लिए एक चिंताजनक स्थिति है। एक अप्रैल से कुंभ शुरू हो रहा है। इससे पहले संक्रमित मामले बढ़ने से सरकार के सामने संक्रमण को रोकने की चुनौती बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 6444 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 12 जिलों में 257 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों की संख्या 99515 हो गई है। अब तक 1709 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 67 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 1339 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 

देहरादून जिले में 126 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 73, टिहरी में 15, नैनीताल में 12, ऊधमसिंह नगर में 10, पौड़ी में पांच, उत्तरकाशी में चार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत में तीन-तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली जिले में एक संक्रमित मिला है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *