देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 1200 नए कोरोना के मरीज मिले। वहीं, विगत 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत भी हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। राज्य में 30790 सक्रिय मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में सोमवार को 2499 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 76301 हो गई है। इसमें 44391 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 58.18 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून में 368 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, ऊधमसिंह नगर में 211, अल्मोड़ा में 25, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 45, बागेश्वर में 17, चंपावत में 67, पिथौरागढ़ में 07, चमोली में 11 और टिहरी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *