देहरादून के सात और टिहरी के चार लोगों में कोरोना संक्रमण मिला

देहरादून के ये सातों मरीज संक्रमित आढ़ती से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं 

टिहरी के चारों मरीज महाराष्ट्र से आए हैं।

शनिवार को  कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए

देहरादून। शनिवार को दोपहर तक उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 727 हो गई है। वहीं इनमें से 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज देहरादून के सात और टिहरी के चार लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। देहरादून के ये सातों मरीज संक्रमित आढ़ती से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं टिहरी के चारों मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत वाली खबर आई। जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के लैब तकनीशियन के संपर्क में आने वाले सारे स्टाफ की कोेरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब सोमवार से जिला अस्पताल और सीएचसी बहादराबाद में ओपीडी शुरू हो जाएगा। 26 मई को जिला अस्पताल की नर्स और बहादराबाद सीएचसी के लैब तकनीशियन में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। ये दोनों सैंपल देने के बाद भी अस्पतालों में काम करते रहे थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *