देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 33 नये मामले सामने आए। जबकि इस दौरान एक भी कोरोना वायरस की मौत नहीं हुई। वहीं, प्रदेश में 15 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 383 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 365 सक्रिय मरीज थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343034 हो गई है। इनमें से 329212 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7387 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को 19427 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और चंपावत में तीन -तीन, बागेश्वर, देहरादून और हरिद्वार में चार-चार, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, पौड़ी व उत्तरकाशी में छह-छह संक्रमित मरीज मिले हैं।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed