देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड वैक्सीन के लिये संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों का कोविड वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोविड की नियमित समीक्षा के क्रम में बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। ऑक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। आक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।

सचिव डॉ पंकज पाण्डेय ने बताया कि 7 नये आक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिये। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी , राज्य मंत्री धन सिंह व अधिकारीगण मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *