ऋषिकेश। उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एनएच 58 श्रीनगर ऋषिकेश मोटर मार्ग तपोवन (ब्रह्मपुरी) के समीप आल्टो कार गिरने की सूचना है, जिसमें चार लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें :-उत्तराखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में 17 लोगों की दर्दनाक मौत
दो लोगो की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबिक दो घायलों को 108 के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया। उत्तराखंड में आज सोमवार को अलग-अलग जगह से दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है। चंपावत के बाद कोटद्वार और अब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसे की खबर मिली है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed