देहरादून। उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल तथा चंपावत सहित पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला आगे चार दिन यानी 17 सितंबर तक जारी रहेगा। देहरादून में बादल छाए रहेंगे। गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, सोमवार सुबह दून में बादल छाए रहे। दोपहर और शाम के समय कई क्षेत्रों में तेज बौछारें भी पड़ीं। इससे कई जगहों पर जलभराव भी हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत अधिकतर इलाकों में तड़के ही बारिश शुरू हो गई थी जो सुबह थमी। वहीं, देहरादून सहित सभी जिलों में मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। Post navigation उत्तराखंडः कोविड-19 कर्फ्यू बढ़ा, सैलून और स्पा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले चार आयुर्वेदिक डॉक्टरों की डिग्री फर्जी पाई गई