देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश संगठन एवं महामंत्री नरेश बंसल राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने बंसल को राज्यसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को केन्द्रीय चुनाव समिति ने बंसल के नाम की घोषणा की। उत्तराखंड में भाजपा के पास विधानसभा पर्याप्त संख्या बल होने के कारण बसंल का राज्यसभा के लिए सांसद चुना जाना तय है।

भाजपा ने राज्यसभा के लिए पांच नाम केन्द्रीय चुनाव समिति के लिए भेजे थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, अनिल गोयल तथा नरेज बंसल का नाम पैनल में शामिल था। बहुगुणा और महेन्द्र पाण्डेय की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। भाजापा प्रत्याशी नरेश बंसल आज राज्यसभा के लिए विधानसभा में पर्चा भरेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *