देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम 29 जुलाई को सुबह 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा डेट एक महीना बिलम्ब हो चुकी है।
हर वर्ष उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जाता था इस वर्ष को रोना के चलते लगभग एक महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं हो पाई जिसके लगभग 1 माह के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा में 2,71,690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 12वीं में 1,31, 301 और हाईस्कूल में 1,50,389 बच्चों परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
उत्तराखंड बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड के परिणाम की घोषणा के वक्त इस साल रामनगर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहेंगे, उन्हीं की मौजूदगी में बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। मंत्री जी के आदेश के बाद रिजल्ट जल्दी तैयार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मूल्यांकन कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए थे जिसके मुताबिक रिजल्ट अब तैयार हो गया है। 29 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय से इसे जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – www.uk.gov.in – पर देख सकेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *