सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 932 हुई

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं, इस दौरान 51 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 205 लोग ठीक भी हुए। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 932 पहुंच गई है। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341230 हो गई है। अब तक 326968 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7341 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 22294 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही तीन जिलों अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग तथा टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। देहरादून में 15, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 11, बागेश्वर में तीन, चमोली में एक, चंपावत में दो, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में सात मामले सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *