देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को 668 नए कोरोना मरीज मिले जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 246 29 हो गई है ,जबकि 16573 लोग ठीक भी हो चुके हैं । अब तक 341 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुल एक्टिव केस 7640 हैं और आज 591 लोग ठीक हुए हैं ।आज कुल 8273 सैंपल भेजे गए हैं और अभी 14167 सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है।

रविवार को बागेश्वर में छह ,चमोली में 18, देहरादून में 235, हरिद्वार में 103, नैनीताल में 39, पौड़ी में 38, पिथौरागढ़ में 21 रुद्रप्रयाग में 130 टिहरी में 54, उधमसिंह नगर में 69, और उत्तरकाशी में 54 कोरोना मरीज मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *