उत्तराखंड

उत्तराखंड के संदर्भ में पलायन के बदलते आयाम विषय पर आनलाइन संगोष्ठी

देहरादून। देवभूमि विचार मंच ने उत्तराखंड के संदर्भ में पलायन के बदलते आयाम विषय पर रविवार को आनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया।
मुख्य वक्ता के एसएस नेगी उत्तराखंड पलायन आयोग ने पलायन आयोग तथा उसकी भूमिका के साथ-साथ व्यवहारिक पक्षों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुधारने तथा सरकार के विभिन्न पोर्टल जैसे होप आदि के बारे मेंं बताया।
डॉ. देवेन्द्र भसीन उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने सरकार की नीति तथा योजनाओं के बारे में बताया साथ ही मनोवैज्ञानिक पक्ष पर चर्चा की।
 प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्रीय संयोजक भगवती प्रसाद राघव, डॉ. एस के सिंह ने पलायन के बदलते आयाम और आर्थिक पक्ष पर चर्चा की।
संगोष्ठी में प्रोफेसर डीपी सकलानी,  डॉ रीना चंद्र, डॉ विवेक त्यागी, डॉ प्रदीप कोठियाल, गुंजन पुरोहित, डॉ. हरिओम डॉ. सत्ययम, डॉ. शैल, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. दीपक भट्ट, डॉ. दीपक कुमार पांडे, डॉ. अंजली वर्मा, आदेश, डॉ रवि शरण दीक्षित आदि के साथ बड़ी संख्या मेंं शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *