उत्तराखंड

उत्तराखंड आवास नगर विकास प्राधिकरण में निगरानी की सुनवाई ऑनलाइन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड आवास नगर विकास प्राधिकरण (उडा) में निगरानी की सुनवाई गूगल मीट के माध्यम से बुधवार को शुरू की गई। कोरोना के कारण सुनवाई स्थगित हो गई थी, जिसे आज ऑनलाइन के माध्यम से शुरू की गयी। कोविड-19 के दृष्टिगत पहली बार आज ऑनलाइन सुनवाई शुरू की गई।

न्यायालय अपर मुख्य प्रशासक के सम्मुख प्रस्तुत निगरानी संख्या 585/2020 श्री अमित कंसल बनाम मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में पूर्वाहन 11:00 बजे सुनवाई की गई । कोरोना के चलते उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण में निगरानी की सुनवाई ऑनलाइन के माध्यम से की गई जाएगी तथा सारी निगरानी ईमेल uhudauk@gmail.com के माध्यम से ली जाएगी इस बाबत अपर मुख्य प्रशासक द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *