उत्तरकाशी। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली। शनिवार अलसुबह करीब पांच बजकर तीन मिनट पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई।
नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल में ही था, जो 28 किलोमीटर की गहराई में था। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय भटवाड़ी, डुंडा, पुरोला, मोरी सहित आदि स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *