उत्तराखंड

उत्तराखंडः पीले राशन कार्डधारकों को जून से गेहूं की जगह मिलेगा चावल

देहरादून। आप यदि पीले राशन कार्ड धारक हो तो अब आपको गेहूं की जगह चावल मिलेगा पहले राशन कार्ड धारकों को जून 2022 से मार्च 2023 तक गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा।
भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अभी पीले राशन कार्डधारकों को पांच किलो गेहूं 8.60 रुपये प्रतिकिलो और 2.5 किलो चावल 11 रुपये प्रतिकिलो की दर से दिया जाता था। प्रदेश में 995858 पीले राशन कार्डधारक हैं। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार ने इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि पीले राशन कार्डधारकों को अब गेहूं की जगह चावल का वितरण किया जाएगा। यह आदेश जून 2022 से लेकर मार्च 2023 तक लागू रहेगा।
गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में कमी दर्ज की गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से भी विश्व में गेहूं की डिमांड बढ़ गई है। इस कारण कई सौ मीट्रिक टन गेहूं निर्यात किया जा चुका है। अब भारत सरकार ने गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। गेहूं का उत्पादन कम होने के कारण भारत सरकार ने पीले राशन कार्डधारकों के कोटे में गेहूं की कटौती कर दी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *