देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोरोना के मामले जहां कम हो रहे हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कोरोना के संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। राजधानी देहरादून में आज मामले कम आये है।

उत्तराखंड पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,492 नए मामले आये, वहीं, 110 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई। अब तक उत्तराखंड में 5325 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 7,333 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।  राज्य में 73,172 एक्टिव केस हो चुके हैं।

बुधवार को सबसे ज्यादा देहरादून में 874 नए केस सामने आए हैं। अल्मोडा जिले में 292, बागेश्वर जिले में 83, चमोली जिले में 363, चंपावत जिले में 243, हरिद्वार जिले में 548 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, नैनीताल में 621, पौड़ी जिले में 356, पिथौरागढ़ जिले में 85, रुद्रप्रयाग जिले में 318, टिहरी जिले में 169, यूएसनगर में 341 और उत्तरकाशी जिले में 199 संक्रमित मिले।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *