देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के मामले धीरे धीरे कम हो गये। पिछले 60 दिनों के बाद आज एक दिन में सबसे कम 241 संक्रमित मामले सामने आये। आज 376 मरीज स्वस्थ हुए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 58601 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 14035 सैंपल की जांच की गई। इसमें 13794 सैंपल निगेटिव पाए गए।

मंगलवार को देहरादून जिले में 90, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 20, उत्तरकाशी में 18, पिथौरागढ़ में 15, ऊधमसिंह नगर में आठ, पौड़ी व चमोली में सात-सात, चंपावत व टिहरी में छह-छह, रुद्रप्रयाग में तीन और बागेश्वर जिले में एक कोरोना मरीज मिला। वहीं आज 13 मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या 946 हो गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed