योगेन्द्र चौहान और राजेन्द्र बुटोला बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए संगठन मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। संगठन मंत्री ही अपनी- अपनी विधानसभा में, चुनाव लड़वाएंगे। इसके साथ ही पार्टी ने योगेंद्र चौहान और राजेंद्र बुटोला को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने उक्त नामों की घोषणा की।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *