उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डुंडा तहसील में एक कार के अनियंत्रित होकर भागीरथ नदी में गिर जाने से उसमें सवार दो शिक्षक लापता हो गए। दोनों शिक्षक सरकारी स्कूल में पढ़ाते थे और उनकी पहचान बुद्धिलाल (39) तथा बिजेंद्र जोशी (40) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों शिक्षक मांजफ गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए थे और सुबह वापस टिहरी जा रहे थे। डुंडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग पर हिटाणू के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में गिर गई। उन्होंने कहा कि कार में दो शिक्षक सवार थे जिनका हादसे के बाद से पता नहीं चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने तलाश और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। Post navigation उत्तराखंड में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार नया आग़ाज़ कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन