गोपेश्वर। ऑलवेदर रोड की कटिंग से बदरीनाथ हाईवे पर हुए भारी भूस्खलन से हाईवे ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज हो गए जबकि तीन वाहन मलबे में दब गए। भूस्खलन होता देख कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आवाजाही के लिए रास्ता बंद हो गया है। ऑलवेदर रोड के तहत बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत नंदप्रयाग के झूलाबगड़ वार्ड के पास पहाड़ी से कटिंग की जा रही थी, कि तभी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा बदरीनाथ हाईवे पर आ गिरा और हाईवे 50 मीटर तक ध्वस्त हो गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *