देहरादून। हरबर्टपुर स्थित बीडीएम स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शामिल स्वयं सेवकों को संगठित रहने की सलाह दी गई। शिक्षा वर्ग के तहत जनपद के आए 174 स्वयं सेवक इन दिनों राष्ट्र रक्षा का पाठ पढ़ने के साथ ही शारीरिक तौर मजबूत होने का प्रशिक्षण ले रहे हैं।  सुबह के सत्र में स्वयं सेवकों को दंड प्रहार, मार्शल आर्ट, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जबकि बौद्धिक वर्ग के तहत राष्ट्रीय मसलों पर चर्चा के साथ ही नैतिकता, अनुशासन और संयमित जीवन जीने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बौद्धिक सत्र में प्रांत सह प्रचारक देवेंद्र ने स्वयं सेवकों को संगठित रहने की सलाह देते हुए कहा मनुष्य सामाजिक प्राणी है। सामाजिक संगठन निर्बल को भी बलवान बना देता देता है। लिहाजा राष्ट्र को शक्तशाली बनाने और विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए संगठित रहना जरूरी है। संगठित रहने से ही राष्ट्र का विकास संभव है। कहा कि कुछ आसामाजिक तत्व और बाहरी शक्तियां भारत के नागरिकों को आपस में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन युवा पीढ़ी को इन षडयंत्रों के प्रति सचेत रहना होगा। उन्होंने स्वयं सेवकों को समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने के लिए समाजिक समरसता पैदा करने की सलाह दी। इस दौरान जिला संघ चालक देवराज, बौद्धिक प्रमुख अब्बल सिंह तोपाल, वर्ग कार्यवाह रामचंद्र, संतोष रावत, चंद्रशेखर जोशी, रविंद्र चैहान, पुष्पराज आदि मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *