देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ में आईटीबीपी के एक जवान में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद जवान को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। हाल ही में दिल्ली से आईटीबीपी की एक टुकड़ी जोशीमठ पहुंची थी। इस टुकड़ी शामिल एक जवान की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद जांच के लिए वह जिला अस्पताल में पहुंचा था। जवान को भर्ती कर स्वास्थ्य विभाग ने उनका सैंपल ब्लड टेस्ट के लिए भेज दिया है।
सीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि जोशीमठ से एक आईटीबीपी जवान स्वयं ही जिला अस्पताल में अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा था। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उसे एहतियातन भर्ती किया गया है। बताया कि जिले में अब तक 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 23 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। देहरादून के महंत इन्दिरेश अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट समेत स्टाफ के 23 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। ये सभी लोग दिल्ली से आए कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *