13 Mar 2025, Thu

आंध्र प्रदेश : 65 लोगों को ले जा रही नाव गोदावरी में डूबी, 15 लापता

राजमुदंरी (आंध्र प्रदेश) (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पोलावरम के पास गोदावरी नदी में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई।

जानकारी के मुताबिक नाव पर 65 से अधिक यात्री सवार थे। बचाव व राहत कार्य में जुटे दल ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन 15 लोग अब भी लापता हैं।
यह नाव गंडीपोचम्मा से पापीकोंडा जा रही थी। यह दुर्घटना देवीपटनम मंडल के कुच्चुलुरूमंदम गांव के पास हुई है। बताया जाता है कि नाव पर सवार अधिकतर यात्री लाइफ जैकेट पहने हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *