अल्मोडा। कुमाऊं में ठंड से एक और मौत हो गई है। ठंड लगने और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से अल्मोड़ा में थाना बाजार स्थित हवेली हाउस निवासी स्प्रिंगडेल स्कूल में नवीं की छात्रा प्रियांशी अधिकारी की मौत हो गई।
ठंड के कारण रात प्रियांशी को उलटी हुई। परिजनों ने रात में उसका घरेलू उपचार कराया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी थी कि उसने दम तोड़ दिया। उसका परिवार मूलरूप से ढौरा गांव का रहने वाला है। इसलिए परिजन उसके शव को गांव ले गए और गांव के विश्वनाथ घाट में उसका अंतिम संस्कार किया। उसके पिता कुंदन सिंह अधिकारी की जौहरी बाजार में चाय की दुकान है। वह दो भाई बहनों में छोटी थी। इससे पहले बुधवार को काशीपुर के फसियापुर स्थित श्मशान घाट पर एक औघड़ बाबा की ठंड से मौत हो गई थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *