6 Jul 2025, Sun

अल्मोड़ाः कोविड केयर सेन्टर में 1500 तक बेड बढ़ाए जाने का लक्ष्यः डीएम

अल्मोड़ा। कोविड-19 (कोरोना वाइरस) के सम्बन्ध में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमाऊॅ, गढ़वाल सहित समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के कोरोना संक्रमित की मृत्यु पर आश्रित को एक लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कन्टेनमेंट जोन में गाइडलाइन का कङाई से साथ पालन करवाया जाने के निर्देश दिये। कन्टेनमेंट जोन के बाहर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। जो लोग इनका पालन न करें, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए फील्ड सर्विलांस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बनाये गये क्वारेंटाईन सेंटरों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। होम क्वारेंटाईन का मानकों के अनुरूप पालन हो रहा है या नहीं, इस पर लगातार आकस्मिक निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में क्वारेंटाईन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशानुसार धनराशि दी जाए। कोविड केयर सेंटर में प्रशिक्षित स्टाफ व अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था हो। वीसी में मुख्यमंत्री ने कहा कि डाटा फीड के कार्य को पूरी गम्भीरता से लिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियांे को निर्देश दिये कि आने वाले समय की आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर और लाजिस्टिक का गैप एनालिसिस करें। इस गैप के अनुसार सुविधाएं और उपकरण जुटाना सुनिश्चित करें।
वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से लङाई में जन सहयोग बहुत जरूरी है। हमें लोगों को साथ लेकर ये लङाई लङनी है। सख्ती और जागरूकता हमारे दो प्रमुख अस्त्र हैं। उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसमें लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें त्वरित रोजगार और आजीविका सृजन के लिए खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य को प्राथमिकता देनी होगी। हाल ही में किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, इनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। स्थानीय मांग का अध्ययन कर लिया जाए और उनकी आपूर्ति स्थानीय संसाधनों से ही पूरा कराए जाने की कोशिश की जाए। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय लोगों को किस प्रकार रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है, इस पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को लाभान्वित कराएं। किसानों के लिए क्वालिटी इनपुट और मार्केट उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। वी0सी0 में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने टेस्टिंग को बढाने और कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर शासन को तत्काल अवगत कराया जाए। वीसी के दौरान सचिव अमित नेगी ने भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिये जनपद स्तर पर पूर्ण तैयारी की गयी है। शासन के निर्देशानुसार कोविड केयर सेन्टर 18 बनाये गये है साथ ही और संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी है। कोविड केयर सेन्टर में 1500 तक बेड बढ़ाए जाने का लक्ष्य दिया गया है उसे पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अलावा 95 न्याय पंचायत नोडल अधिकारियों को कान्टेक्ट ट्रेसिंग का दायित्व दिया गया है, जो दैनिक रिर्पोट करेंगे। सभी ग्राम प्रधानों द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है सभी पंचायतों को हाइपोक्लाराइड उपलब्ध कराया गया है साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। इस वीसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम के0एस0 रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, मुख्य उद्यान अधिकारी टी0एन0 पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 45, अब तक 18 स्वस्थ हुए
अल्मोड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद के बेस चिकित्सालय स्थित कोरोना अस्पताल से आज 4 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं वहीं 3 जून को भी 04 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर चले गये है उक्त सभी 8 लोगों ने 10 दिन का उपचार का समय पूर्ण कर लिया और सभी स्वस्थ है। सभी को 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। जनपद में अब स्वस्थ लोगों की संख्या 18 हो गयी है और एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 45 रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *