मुम्बई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी आकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे। मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर सुशांत ने जान दे दी। खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि बांद्रा में वो अकेले फ्लैट में रहते थे, उनकी डोमेस्टिक हेल्प ने पुलिस को खुदकुशी की जानकारी दी। सुशांत सिंह राजपूत ने एम एस धोनी में धोनी का रोल निभाया था। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। सुशांत ने किस देश में है मेरा दिल से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वो पवित्र रिश्ता से पॉपुलर हुए। Post navigation किंगोड़, किंगोड़ा, किलमोड़ा तथा काश्मोई आदि नामों से सुपरिचित बहुमूल्य वनौषधि “दारूहल्दी” 31 नए पॉजिटिव केस, टोटल 1816