7 Jul 2025, Mon

अब अमेजन एलेक्सा से हिंदी या हिंग्लिश में करें बातचीत

देहरादून। एलेक्सा को अधिक ‘भारतीय‘ बनाने के लिए एक बड़े कदम के तौर पर अमेजन ने आज घोषणा की है कि ग्राहक एलेक्सा से अब हिंदी या हिंग्लिश में बातचीत कर सकते हैं। आज से भारत में एलेक्सा के लाखों यूजर्स हिंदी या हिंग्लिश में म्यूजिक, बॉलीवुड या खेलों के बारे में अपडेट पाने और अन्य कई कार्यों को करने में सक्षम होंगे।
एलेक्सा एक मस्तिष्क की तरह है जो इको डिवाइस को संचालित करता है। इसका यह नया हिंदी अनुभव वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट स्पीकर्स की पूरी इको फैमिली में उपलब्ध है। चूंकि एलेक्सा क्लाउड से ऑपरेट करती है, इसलिए इसकी सर्विस लगातार स्मार्ट हो रही है। जब एलेक्सा को 2017 में भारत में लॉन्च किया गया तो वह कई क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी और पंजाबी में लोकप्रिय स्थान, नाम, गीत आदि को समझ सकती थी और उनका उच्चारण करने में सक्षम थी। इस अपडेट के साथ, एलेक्सा अब पूरे तौर पर हिंदी या हिंग्लिश में बात कर रहे यूजर्स को, अलग-अलग क्षेत्रीय लहजों, बोलियों और संदर्भों के साथ समझ सकेगी. आप एलेक्सा से विविध हिंदी कंटेंट जैसे चुटकुले, शायरी, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग, 500 से अधिक एलेक्सा स्किल्स और यहाँ तक कि हिंदी में शब्दों की स्पेलिंग्स तक के बारे में पूछ सकते हैं। इस मौके पर रोहित प्रसाद, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड साइंटिस्ट, एलेक्सा एआई, अमेजन ने कहाः “हमारी  एआई टीमों ने भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के साथ काम करने को एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा। हम बहुभाषी समझ में एआई एडवांसेज का स्यूट  लाने पर बेहद उत्साहित हैं जिससे ग्राहक एलेक्सा के साथ विभिन्न क्षेत्रों  की आम बोलचाल की हिंदी में बातचीत कर सकते हैं। हम भारतीय ग्राहकों के भी आभारी हैं, जिन्होंने क्लियो स्किल के माध्यम से हिंदी संबंधी विकास में योगदान दिया।‘‘ उन्होंने आगे कहाः ‘‘हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एलेक्सा हमारे हिंदी बोलने वाले ग्राहकों को खुश करेगी और हम हिंदी के नए स्किल्स विकसित करने में भारत के डेवलपर्स के साथ काम जारी रखेंगे। भारत में मौजूदा इको ग्राहकों को अपनी डिवाइस भाषा को हिंदी में बदलने के लिए बस यह कहना होगाः ” एलेक्सा, हेल्प मी सेट-अप हिन्दी”. एलेक्सा एप पर डिवाइस सेटिंग्स में जाकर भाषा विकल्पों के माध्यम से भी डिवाइस की भाषा हिंदी में बदली जा सकती है। इको शो यूजर्स स्क्रीन के ऊपर से नीचे स्वाइप करके भाषा बदलने के लिए सेटिंग्स सेक्शन तक पहुँच सकते हैं। पुनीश कुमार, कंट्री मैनेजर फॉर एलेक्सा एक्सपीरियंस एंड डिवाइसेस, अमेजन इंडिया ने कहाः “हम एक टेक्नोलजी-फर्स्ट के बजाय ग्राहक-फर्स्ट कंपनी हैं। भारत में हिन्दी-भाषियों का भी उच्चारण, लहजा और बोली जगह के अनुसार बदलता रहता है। हिंग्लिश में बातचीत आम है. आप यह देखेंगे की एलेक्सा अब और स्थानीय हो गयी है। एलेक्सा हिंदी या हिंग्लिश में न केवल समझेगी और प्रतिक्रिया देगी, बल्कि उन विषयों के बारे में भी जानकारी रखती है, जिनको लेकर देश के यूजर्स काफी दिलचस्पी रखते हैं. इनमें स्थानीय जानकारी से लेकर क्रिकेट, बॉलीवुड और कई अन्य चीजें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *