देहरादून। देहरादून के सिद्धार्थ पैराडाइज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अपार्टमैट में लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट नंबर 402 गोमती ब्लॉक फोर्थ फ्लोर कर्नल प्रसून सिंह के घर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में हंडकप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने घर से धुंआ निकलता देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। टीम ने कई घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर में कोई नहीं था। आग लगने से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सक्रिट सामने आ रहा है। घर के मालिक को सूचना दे दी गयी है। Post navigation पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द देंः मंत्री धन सिंह