देहरादून। थाना बसंत विहार पर  एक व्यक्ति द्वारा दीपक पुत्र यशकांत उर्फ गुड्डू निवासी शास्त्री नगर खाला  के विरुद्ध उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपहृत नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के क्रम में आज सोमवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक को कचहरी पेट्रोल पंप हरिद्वार रोड के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *