1. देहरादून। अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद गुरूवार सुबह उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है।
अपने पिता मशहूर अभिनेता व निमार्ता निदेशक राजकपूर की फिल्म बाॅबी से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाले ऋषि कपूर का देहरादून से खास रिश्ता था। रणबीर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम ब्वॉयज स्कूल से हुई है। उन दिनों अक्सर ऋषि कपूर रणबीर से मिलने के लिए दून आते थे। ऋषि कपूर कई बार फिल्म की शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड आए थे। 2012 में ऋषि औरंगजेब फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। फिल्म कांची की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर नैनीताल आए थे। 2013 में वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर-1 की शूटिंग के लिए देहरादून आए थे। कई दिनों तक एफआरआई में शूटिंग की थी। इससे पहले 1976 में ऋषि कपूर, अमिताथ बच्चन और नीतू सिंह के साथ फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के लिए उत्तरकाशी आए थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *