देहरादून। अनलॉक-5 की रियायतों के तहत आज प्रदेश में कई छूटें मिलनी शुरू होंगी। समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों की छूट एक दिन के बाद दी जायेगी। एक अक्तूबर को अनलॉक-5 की एसओपी जारी की थी। गुरुवार से उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में जाने की अनुमति, प्रशिक्षण के लिए स्विमिंग पूल खुल सकेंगे, सिनेमा हॉल, थियेटर आदि 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे, एंटरटेनमेंट पार्क खुल सकेंगे, बीटूबी या निर्माता-थोक विक्रेता-खुदरा व्यापार होगा शुरू, केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर रियायत मिलेगीं।

वहीं, 15 अक्तूबर के बाद प्रदेश में कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर एसओपी में  कहा गया था कि 15 के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। इस पर फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को होगा। जिलाधिकारी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों की राय के आधार पर फैसला लेंगे। समारोहों, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृति एवं राजनीतिक कार्यक्रमों आदि में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी। पार्क आदि में घूमने, सुबह की सैर के लिए 200 लोगों तक अनुमति को दी जाएगी

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *