उत्तराखंड

अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा के धारकोट मठियाणा गांव में एक महिला और तीन माह की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार की रात अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
गांव में हनुमंत सिंह की पत्नी सुमन 24 वर्ष और तीन माह की बेटी व हनुंमत की मां घर में रहते थे। हनुमंत सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। कल रात को सुमन ने अपने कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी कमरे में रखी और सो गई। सुबह देर से जब नहीं उठी तो सास ने दरवाजा खटखटाया। किसी का जवाब न मिलने पर उन्होंने लोगों को बुलाया दरवाजा खोला तो बिस्तर के अंदर मां-बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना की पुलिस को खबर दी गई। एसआई सीमा चैहान व एसडीएम रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *