देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित खेलो इंडिया में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने अपनी काबिलियत का एक बार फिर लोहा मनवाया है। अंकिता ने 5000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। यह उत्तराखंड का पहला गोल्ड मेडल है।
गुवाहाटी में शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स गुवाहाटी-2020 में अंकिता ध्यानी ने अंडर-21 कैटेगरी में 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। अंकिता ने दौड़ 38 मिनट सात सेकेंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया। उत्तराखंड एथलेटिक्स फेडरेशन के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि अंकिता ध्यानी ने अन्य राज्यों के प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह पछाड़ा। अंकिता के प्रदर्शन की सभी राज्यों ने सराहना की। कहा कि अंकिता ने पिछले वर्ष के खेलो इंडिया में भी दो गोल्ड मेडल जीते थे। अंकिता ध्यानी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की छात्रा रही हैं। वह जयहरीखाल पौड़ी की निवासी हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *