देहरादून/हरिद्वार। देहरादून की महिला का शव रविवार सुबह हरिद्वार के एक होटल में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमना पैलेस के पास एक होटल में बीती रात एक महिला ने कमरा लिया था। रविवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान देहरादून के सालावाला निवासी अन्नू त्यागी (37) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी। होटल के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि ज्यादा शराब पीने और कुछ जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला है कि महिला के लिए होटल में कमरा एक सिपाही ने बुक कराया था। ऐसा बताया गया कि देर रात तक सिपाही होटल में ही महिला के साथ मौजूद था। सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *