-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिये गये मोबाइल
-मोबाइल एप के जरिये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी माॅनिटरिंग
रुद्रप्रयाग। आंगनबाडी कार्यकर्ती को रजिस्ट्रर की जगह पर मोबाइल एप पर काम करना होगा, जिससे उनकी सभी गतिविधियों की मानिटरिंग सभी प्रकार से हो सकेगी। इस सम्बन्ध में बाल विकास परियोजना बेलनी में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आईसीडीएस काॅमन एपलिकेशन साॅप्टवेयर मोबाइल एपलिकेशन के प्रशिक्षण का शुभारभ्ंा किया। इसके लिए सभी आंगनबाडी कार्यकत्रियों को मोबाइल, सिम, पावर बैंक दिया गया।
पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधि में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि हर दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केन्द्र खोलते समय अपनी सेल्फी खींच कर भेजनी होगी। मासिक मानदेय भी तभी मिलेगा, जब कार्यकत्री फोटो भेजेंगी। विभागीय स्तर पर प्रतिदिन व्हाट्सएप से आंगनबाड़ी केन्द्र पर होने वाली गतिविधि की निगरानी की जा रही है। इससे कुपोषित बच्चों की पहचान ज्यादा अच्छे प्रकार से की जायेगी। केन्द्र का संचालन समय पर हो ऐसा सुनिश्चित हो पायेगा। प्रशिक्षण नेशनल न्यूट्रिशन मिशन के विनीत डालमिया द्वारा दिया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed