हवाई जहाज से आने वाले लोगों को स्वयं के भुगतान के आधार पर इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटीन कर रहा प्रशासन
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि वायु सेवा से जो व्यक्ति जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट देहरादून आ रहे हैं, ऐसे सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें प्रशासन द्वारा अधिग्रहित होटल में स्वयं के भुगतान के आधार पर इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटीन किया जा रहा है तथा एयरपोर्ट पर ही सभी व्यक्तियों को अधिग्रहण किये गये होटल की सूची तथा कमरों की निर्धारित दरों का विवरण उपलब्ध कराते हुए सम्बन्धित व्यक्तियों को अनुबन्धित वाहनों के माध्यम से होटल में पंहुचाया गया। ऐसे व्यक्ति संस्थागत क्वारेंटीन अवधि पूर्ण करने एवं स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अपने घर जा सकेगें। जिलाधिकारी ने बताया कि वन्दे भारत योजना के तहत् विदेशों से जिन व्यक्तियों को लाया जा रहा है, भारत सरकार के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्तियों को 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंेटीन किया जा रहा है, क्वारेंटीन अवधि पूर्ण करने के पश्चात वे सम्बन्धित राज्यों, जनपदो में जा सकेंगे जहां सम्बन्धित को होम क्वारेंटीन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संस्थागत क्वारेंटीन हेतु पर्याप्त मात्रा में बेड उपलब्ध हैं, जिन्हे आवश्यकतानुसार बढाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटीन किया जा रहा है। वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 114 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों 137 व्यक्ति गंतव्यों हेतु गये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य जांचध्परीक्षण के दौरान जनपद के सीमाओं पर अपना मोबाईल नम्बर गलत अंकित करवाया जा रहा है, ऐसे व्यक्तियों द्वारा दिये गये पतों पर खोज-बीन के निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरक्ति जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 के सम्बन्ध में अफवाह फैलाने तथा भ्रामक मिथ्या प्रचार करने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
——————————————————-
487 लोगों को दून से 21 बसों से विभिन्न जिलों को भेजा गया
देहरादून। जनपद देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विभिन्न जनपदों के 487 व्यक्तियों को 21 बसों के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों में भेजा गया, जिसमें, टिहरी के 132, चमोली के 106, अल्मोड़ा के 43, पिथौरागढ के 36, नैनीताल के 20, बागेश्वर के 39, उधमसिंहनगर के 11, हरिद्वार के 13, पौड़ी के 28, रूद्रपयाग के 14, उत्तरकाशी के 22, चम्पावत में 23 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के उपरान्त सम्बन्धित जनपदों हेतु भेजा गया।
जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 95.70 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित आशुतोष नगरध्बैराज रोड ऋषिकेश में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिलापूर्ति विभाग कन्टेंनमेंट आशुतोष नगरध्बैराज रोड ऋषिकेश में 2 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत आशुतोष नगरध्बैराज रोड में 487 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा गुरू रोड पटेलनगर में 20, आशुतोष नगर में ऋषिकेश में 40 ली0, बैराज कालोनी में 35 कुल 95 ली0 दूध विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 924 निराश्रित पशुओं जिसमें 546 श्वान, 335 गौवंश एवं 43 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 53 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें 51 पास हेतु, 1 राशन हेतु एवं 1 मेडिकल सम्बन्धी काल प्राप्त हुई।
——————————————————-
देहरादून जिले में पांच लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव निकली
देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 113 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 5 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी 5 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 76 हो गयी है, जिनमें 29 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 44 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक अन्य राज्यों से आने वाले कुल 53 व्यक्तियों की सैम्पलिंग संकलित की गयी जिनमें, आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 16, रायवाला चैकपोस्ट पर 6, स्पोर्टस कालेज रायपुर में 10, धर्मावाला में 21 सैम्पल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 25 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी जिसमें आशारोड़ी चैकपोस्ट पर 15, रायवाला चैकपोस्ट पर 5, स्पोर्टस कालेज रायपुर में 4, धर्मावाला में 1 सैम्पल शामिल हैं।
जनपद में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 24521 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी की की गयी। इसी प्रकार आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में होम क्वारेंटीन किये गये कुल 1198 व्यक्तियों की निगरानी का कार्य किया गया। इसी क्रम में अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 710 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैम्पल प्राप्त करने के उपरांत संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 3 राहत शिविरों में ठहरे हुए 149 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ीध्मजदूरी करने आये 6 श्रमिकों जिन्हे आश्रम जी.जी.आई.सी कालसी में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज विभिन्न ड्यूटियों में तैनात कार्मिकों को 225 एन-95 मास्क, 2045 ट्रीपल लेयर मास्क, 90 पीपीई किट, 50 वीटीएम वायल, 179 सेनिटाईजर, 650 सर्जिकल गलब्स, 1000 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।
कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 96 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।





