हल्द्वानी। देश के लगभग सभी प्रदेशों में कोरोना वायरस फैल चुका है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया है। उधर इस महामारी के लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन ने कुमाऊं की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी को दो दिनों के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में कोई भी फुटकर दुकानदार, व्यापारी और काश्तकार थोक मंडी के बंद होने के कारण न तो सब्जी खरीद सके और न ही फल। सोमवार को ये फल और सब्जी मंडी बंद रही। मंडी मंगलवार को भी बंद रहेगी।
 उप जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया, कि लॉकडाउन होने के बावजूद थोक मंडी में लोगों की भीड़ लगातार देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से ये निर्णय लिया गया है कि मंडी को दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। फिलहाल ये निर्णय केवल दो दिनों के लिए ही लिया गया है। अगर हालात सामान्य रहे तो इस निर्णय को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में सब्जी मंडी बंद होने की वजह से फल और सब्जी के दामों में उछाल आना लाजमी है। वहीं, मंडी आने वाले लोगों को बंदी होने के कारण वापस होना पड़ा। उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया, कि यह निर्णय मंडी समिति के सदस्यों और फल सब्जी एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान लिया गया है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *