-16 जुलाई को हरेला पर्व पर पूरे राज्य में किया जाएगा व्यापक स्तर पर पौधारोपण
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर 16 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर स्वीकृति दी है। पूर्व में इसे निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था। इस वर्ष 23 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरेला पर्व पर पूरे राज्य में एक ही दिन में व्यापक वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए हरेला पर निर्बन्धित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश मे परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया था। अब हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ‘‘हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखण्ड की संस्कृति में रहा है। हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से लोग हरेला पर वृक्षारोपण में भागीदारी कर सकेंगे। सभी मिलकर हरियाली का उत्सव ‘हरेला’ उत्साह से मनाएंगे।’’

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *