देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट से लौटते हुए आज दोपहर भानियावाला चैक के समीप सड़क पर बह रहे गंदे पानी की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका निरीक्षण किया जाए कि यह गंदा पानी सड़क पर कहां से आ रहा है। इस पानी की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। सड़क पर गंदा पानी आने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है जिस से वहां जाम की स्थिति भी बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी के बहाव से सड़क भी खराब हो रही है इसलिए इसकी रोकथाम की अविलम्ब कार्यवाही की जाय।