नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने मंगलवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गा के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। इस अवसर पर श्रीमती मौर्या ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश को स्वस्थ एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी नागरिकों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की परिकल्पना को साकार करने में विद्यार्थियों को अहम भूमिका निभानी होगी तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के साथ ही समाज में जनजागरूकता भी लानी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्या अध्ययन करना ही विद्यार्थियों का मकसद नहीं होना चाहिए बल्कि उन्हें समाज सेवा में भी संलग्न होना चाहिए। उन्होंने महापुरूषों के बताये हुए मार्ग पर चलने का आहवान छात्र सामुदाय से किया। श्रीमती मौर्या ने विद्यार्थियों को मार्ग-दर्शित करते हुए कहा कि सफलता का कोई भी शाॅर्टकट नहीं होता हैं। जीवन के सभी पड़ाव में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासित रहते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, तन्मयता से कार्य करने की आवश्यकता है। वार्षिक उत्सव में छात्रों ने कई हैरत अंगेज करतब दिखाए जिसमें सामुहिक संचालन, व्यायाम, योग, अभिनय, गीत, जिम्नास्टिक एवं ताईक्वांडो आदि के क्रियाकलाप किए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मौर्या ने 10 वी बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष अग्रवाल, द्वितीय स्थान प्राप्त हिमांशु शर्मा एवं तृतीय स्थान प्राप्त सौजन्य कुमार तथा 12 वी कक्षा में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिव त्यागी, कुणाल मेहता एवं दीपांश मेहता को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही 10 बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले नवदीप मलिक, देवांश समर्थ, राजकुमार, ललित मोहन, शुभम शर्मा, आदित्य कुमार, लोकेश रौतेला, कमल जोशी, हर्षित सिंह, तेजय चहल, निशान्त यादव, दिव्यांश गौर, प्रणव, मानस अरोरा, विजय सिंह, श्रेय गुप्ता के अलावा शारीरिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक व शैक्षिक क्रिया कलापों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, कुलपति कृषि विश्व विद्यालय ( हिसार )डाॅ केपी सिंह, उच्च न्यायाल शासकीय अधिवक्ता सरदार गजेन्द्र, क्षेत्रीय संघठन मंत्री विद्या भारती उद्धवीर, प्रधानाचार्य नरेन्द्र चैधरी, व्यवस्थापक पवन बंसल, एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, एसडीम विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माधव प्रसाद त्रिपाठी व पवन जोशी ने किया। Post navigation उत्तराखंड के लाल कुंवर आदित्य ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप खेलेंगे मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की