हल्द्वानी। अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। इस मामले में स्कार्पियो स्वामी पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार लोहरियासाल मल्ला निवासी 16 वर्षीय नीरज बोरा हरगोविंद सुयाल स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। नीरज मुखानी स्थित कांप्लेक्स में ट्यूशन पढने गया था, बताया गया कि तभी तेज गति से जा रही स्कार्पियो यूके04यू-4381 ने पैदल जा रहे नीरज को टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे कुसुमखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर मंगलवार को नीरज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्कार्पियो पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी व हिमालया फार्म निवासी करन अरोरा की बताई गई है। नीरज के रिश्ते के भाई अमित रावत की तहरीर पर पुलिस ने करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने लोगों को किया जागरूक, वाहनों पर लगाए स्टिकर वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया