देहरादून। पटेलनगर स्थित सुविधा स्टोर में अचानकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9:40 बजे सुविधा स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते ही देखते स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही अग्निशमन के वाहन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य मे जुट गए। सुबह होने के कारण लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। आग के चलते सहारनपुर रोड पर पर लम्बा जाम लग गया।
आग लगने से लाखों का नुकसान बताया गया है। हालांकि घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लगते ही थोड़ी देर आग की लपटें फैलती चली गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *