हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड प्रदेश त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंच डाॅ चिन्मय पण्ड्या, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदन दास देवी व अन्य कार्यकर्ताओं से भेंट की। सीएम के साथ उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धनसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चैहान, विकास तिवारी, नरेश शर्मा ने भी उनसे मुलाकात की। विश्वविद्यालय पहुंचने पर डाॅ चिन्मय पण्ड्या ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित भगवान महाकाल के मंदिर के भी दर्शन किये और पूजा अर्चना। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित शाौर्य दिवार का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेंद्र चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीशलाल, आदि उपस्थित थे। Post navigation 31 अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण किया गया काठगोदाम डिपो को सात दिन में हजारों की चपत